Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: राजस्थान लैब असिस्टेंट सिलेबस को लेकर बढ़ा अपडेट सामने आया है कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से नया सिलेबस को ऑफिसियल रूप से पीडीऍफ़ में जारी कर दिया है हमने आपको यहा पर राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को बताया है अगर आप भी तैयारी कर रहे है तो निचे दिए डायरेक्ट लिंक से या Bloggingas से पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से करवाई जाने वाली शिक्षा, कृषि और विज्ञान विभागों के स्कूलों और कॉलेजों में एक सरकारी पद होता है जिसे Rajasthan Lab Assistant के नाम से जाना जाता है इसमें आपको राजस्थान प्रयोगशाला सहायक भर्ती के रूप में नोटिस जारी होता है जिसमे योग्य उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के जरिये आवेदन फॉर्म भर सकते है इसकी परीक्षा करवाई जाती है पेपर में MCQ के रूप में प्रश्न पूछे जाते है आप जान सकते है की Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026 क्या है इसके लिए आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या Bloggingas की डायरेक्ट लिंक से भी पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते है

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026 download
राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus Overview

बोर्ड का नामRajasthan Staff Selection Board, Jaipur
पद का नाम Lab Assistant (प्रयोगशाला सहायक) 
जगह All Rajasthan
Lab Assistant Syllabus 2026Released
Post Category Syllabus And Exam Pattern
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in
लेटेस्ट जानकारी के लिए टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करे

Rajasthan Lab Assistant Science Exam Pattern में क्या है

जो RSSB राजस्थान लैब असिस्टेंट साइंस के दो पेपर करवाता है जिसमे से पहले पेपर GK और सेकंड पेपर Science का होगा इसमें आपको पहले पेपर में जियोग्राफी, हिस्टोरिकल कल्चरल और जनरल नोलेज राजस्थान के बारे में 100 प्रश्न जो 200 नंबर का पूछे जाता है दुसरे पेपर में भी 100 प्रश्न पूछते है 200 नंबर का अब दोनों पेपर को हल करने का समय 2-2 घंटे दिए जायेगे इसमें दोनों पेपर में MCQ में प्रश्न पूछे जाते है और गलत उतर देने पर 1/3 की Negative Marking की जाती है

PaperSubject NameQuestionMarksTime
Paper-1Geography, Historical, Cultural And General Knowledge Of Rajasthan1002002 Hr
Paper-2Science 1002002 Hr
Total 2004004 Hr

Rajasthan Lab Assistant Geography Exam Pattern में क्या होता है

जो RSSB राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल के दो पेपर करवाता है जिसमे से पहले पेपर GK और सेकंड पेपर Geography का होगा इसमें आपको पहले पेपर में जियोग्राफी, हिस्टोरिकल कल्चरल और जनरल नोलेज राजस्थान के बारे में 100 प्रश्न जो 100 नंबर का पूछे जाता है दुसरे पेपर में भी 200 प्रश्न पूछते है 200 नंबर का अब दोनों पेपर को हल करने का समय 3 घंटे दिए जायेगे इसमें दोनों पेपर में MCQ में प्रश्न पूछे जाते है और गलत उतर देने पर 1/3 की Negative Marking की जाती है

PartsSubject NameQuestionsMarksTime
Part AGeography, History, Art, Culture, Literature, Tradition, Heritage And Geography of Rajasthan)1001003 Hr
Part BGeography 200200
Total 3003003 Hr

Rajasthan Lab Assistant Science Syllabus 2026 Subject Wise

जीवविज्ञान (Biology Syllabus) :- मानव तंत्रिका तंत्र – मस्तिष्क, नेत्र और कान की बनावट व कार्य, पेशीय तंत्र – मांसपेशियों के प्रकार तथा उनकी संकुचन प्रक्रिया, मानव प्रजनन प्रणाली एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानव रोग – जीवाणु, विषाणु, प्रोटोजोआ, कवक एवं कृमियों से होने वाले रोग, जैविक विकास की अवधारणा, पशुओं का आर्थिक महत्व, जैव विविधता और उसका संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जीवमंडल, जैव-भूरासायनिक चक्र – जल चक्र, कार्बन चक्र, नाइट्रोजन चक्र तथा पर्यावरणीय संतुलन।

भौतिक विज्ञान (Physics Syllabus) :- दृढ़ पिंड गतिकी – बलाघूर्ण तथा कोणीय संवेग संरक्षण का अध्ययन, ऊष्मागतिकी – प्रथम एवं द्वितीय नियम, ऊष्मा इंजन और प्रशीतक की कार्यप्रणाली, दोलन – सरल आवर्त गति तथा अनुनाद, तरंगें – अध्यारोपण सिद्धांत और डॉप्लर प्रभाव, स्थिर वैद्युतिकी – कूलॉम का नियम एवं गाउस प्रमेय, विद्युत धारा – किर्चहॉफ के नियम तथा व्हीटस्टोन ब्रिज, प्रकाशिकी – सूक्ष्मदर्शी, दूरबीन, व्यतिकरण, विवर्तन एवं ध्रुवण के सिद्धांत।

पर्यावरण एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान (Applied & Environmental Science) :- पर्यावरणीय समस्याएं – प्रदूषण, अम्लीय वर्षा, हरितगृह प्रभाव तथा ओजोन परत के क्षरण से जुड़ी समस्याएं, वैश्विक तापवृद्धि और जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता एवं उसके संरक्षण के उपाय, प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण और संरक्षण, ऊर्जा संसाधन – पारंपरिक तथा गैर-पारंपरिक स्रोत, तथा सतत विकास की अवधारणा।

कृषि एवं दैनिक उपयोग की Science :- कृषि के प्रकार – निर्वाह कृषि एवं व्यावसायिक कृषि, शुष्क तथा आर्द्र खेती की विशेषताएं, जैविक और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग, प्रमुख फसलें – गेहूं, धान, कपास और गन्ना, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं – चंबल परियोजना, इंदिरा गांधी नहर परियोजना तथा माही परियोजना।

वैज्ञानिक उपकरण एवं प्रायोगिक ज्ञान :- मौसम मापने के उपकरण – तापमापी, वायुदाब मापक, वर्षामापी तथा पवन दिशा सूचक यंत्र, मौसम चार्ट का अध्ययन एवं विश्लेषण, प्रयोगशाला में सुरक्षा संबंधी नियम, तथा विज्ञान प्रयोगों में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की जानकारी।

Rajasthan Lab Assistant Geography Syllabus 2026 Subject Wise

भूगोल का परिचय एवं भौतिक भूगोल – भूगोल एक समेकित विषय के रूप में, इसकी शाखाएं तथा महत्व, पृथ्वी की उत्पत्ति और विकास, पृथ्वी की आंतरिक संरचना, महासागरों और महाद्वीपों का वितरण, शैलों के प्रकार एवं उनकी विशेषताएं, भू-आकृतिक प्रक्रियाएं तथा स्थलरूपों का निर्माण और विकास।

वायुमंडल एवं जलमंडल – वायुमंडल की संरचना एवं संघटन, सूर्यताप, ऊष्मा संतुलन तथा तापमान वितरण, वायुदाब एवं वायुमंडलीय परिसंचरण, वाष्पीकरण, संघनन और वर्षा के प्रकार, जल चक्र, महासागरीय उच्चावच, तरंगें, ज्वार-भाटा और समुद्री धाराएं, विश्व की जलवायु तथा कोपेन वर्गीकरण।

पर्यावरण एवं जैवमंडल – हरितगृह प्रभाव, वैश्विक तापवृद्धि एवं जलवायु परिवर्तन, जैवमंडल, पारिस्थितिकी तंत्र एवं बायोम, जैव-भूरासायनिक चक्र – जल, कार्बन, ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन, जैव विविधता और संरक्षण, पर्यावरणीय समस्याएं – प्रदूषण, अम्लीय वर्षा, ओजोन परत का क्षरण, वैश्विक पर्यावरणीय सम्मेलन, संसाधनों का वर्गीकरण, संरक्षण एवं सतत विकास, ऊर्जा संसाधन – पारंपरिक एवं गैर-पारंपरिक।

मानव भूगोल – मानव भूगोल की परिभाषा, प्रकृति एवं महत्व, विश्व की प्रमुख जनजातियां जैसे एस्किमो, बुशमैन, गोंड एवं भील, भारत की स्थिति, आकार और पड़ोसी देश, भारत के भौगोलिक विभाजन, जल संभर की अवधारणा, हिमालयी और प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र, मानसून जलवायु, वर्षा वितरण तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में मानसून का महत्व।

वन, मृदा एवं कृषि भूगोल – वनों के प्रकार और वितरण, मृदा का वर्गीकरण (ICAR), वितरण, संरक्षण और क्षरण, कृषि के प्रकार – निर्वाह एवं व्यापारिक, आर्द्र और शुष्क कृषि, प्रमुख फसलें – गेहूं, धान, कपास, गन्ना और चाय।

उद्योग, खनिज एवं परिवहन – भारत में औद्योगिक विकास, प्रमुख उद्योग – लौह-इस्पात, एल्युमिनियम, सीमेंट और सूती वस्त्र, खनिज संसाधन – संगमरमर, तांबा, जस्ता, चांदी, टंगस्टन, जिप्सम और पेट्रोलियम, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं – चंबल, इंदिरा गांधी और माही, स्थल, जल और वायु परिवहन, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत की भूमिका।

मानचित्र अध्ययन, GIS एवं Remote Sensing – मानचित्र का अर्थ, महत्व और प्रकार, मापनी के प्रकार एवं रेखीय मापनी निर्माण, अक्षांश-देशांतर और समय निर्धारण, मानचित्र प्रक्षेप – शंक्वाकार और बेलनाकार, स्थलाकृतिक मानचित्र अध्ययन, समोच्च रेखाओं द्वारा स्थलरूपों की पहचान, आंकड़ों का निरूपण – दंड, चक्र एवं प्रवाह आरेख, GIS का परिचय और उपयोग, वायुफोटो के प्रकार, उपग्रह चित्र एवं सुदूर संवेदन।

Lab Assistant Syllabus kaise Download kare ?

  • सबसे पहले आपको RSSB की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
  • होम पेज पर Syllabus आप्शन पर जाना है
  • अब आपको Rajasthan Lab Assistant Syllabus लिंक पर क्लिक करे
  • अब आपके फ़ोन या लैपटॉप में पीडीऍफ़ डाउनलोड हो जाएगी।
  • पीडीऍफ़ को खोल कर पाठ्यक्रम को देख सकते है या प्रिंट आउट निकाल सकते है।

Lab Assistant Syllabus Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)

Lab Assistant Syllabus Science And Exam Pattern 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
Lab Assistant Syllabus Geography And Exam Pattern 2026 पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर सिलेबस 2026पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
RSSB Official WebsiteRSSB

FAQ’s (प्रश्न और उत्तर)

Rajasthan Prayogshala Sahayak Syllabus 2026 Release Date ?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा का संपूर्ण सिलेबस और एग्जाम पैटर्न RSSB आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है

RSSB Lab Assistant Syllabus 2026 Download Link ?

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस का सीधा पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक राजस्थानसिलेबस वेबसाइट पर दिया है

1 thought on “Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2026: राजस्थान प्रयोगशाला सहायक Syllabus और Exam Pattern जारी”

Leave a Reply