Rajasthan Police SI Syllabus 2026 in Hindi: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी तरफ से राजस्थान पुलिस SI सिलेबस को ऑफिसियल रूप से पीडीऍफ़ में उपलब्ध करवाया गया है अब अभी अभ्यर्थी RPSC की ऑफिसियल वेबसाइट से सीधा देख या Bloggingas से पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है एसआई सिलेबस में हमने आपको टॉपिक वाइज सभी विषय को बताया है जिसे आप पढ़ कर ये पता कर सकते है की परीक्षा में किन विषय से पेपर को बनाया जाएगा
इस लेख में हमने आपको राजस्थान सुब इंस्पेक्टर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की टॉपिक वाइज पूरी जानकारी को आपके बताने वाले है और साथ में सीधे लिंक से भी Rajasthan Police SI Syllabus 2026 in Hindi PDF Download कर सकते है।
इसे भी पढ़े : नया बीएसटीसी पाठ्यक्रम पीडीऍफ़ डाउनलोड
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का Syllabus और Exam Pattern जारी
Rajasthan Police SI Syllabus 2026- Highlight
| Event | Highlight |
|---|---|
| विभाग का नाम | Rajasthan Public Service Commission (RPSC) |
| भर्ती का नाम | Police SI Recrutment 2026 |
| परीक्षा का नाम | Police SI Exam 2026 |
| पदों की संख्या | 1015 |
| पाठ्यक्रम की स्थिती | Released |
| परीक्षा का मीडियम | Hindi & English |
| परीक्षा का मोड | Offline |
| Negative Marking | Yes – 1/3 Marks |
| पेपर में प्रश्न की संख्या | 200 (Per Question 2 Marks) |
| official website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police SI Exam Pattern 2026- Paper I & II
राजस्थान पुलिस SI परीक्षा 2026 में दो पेपर करवाई जाते है, दोनों पेपर मिलाकर कुल 400 अंक का होता है। प्रथम पेपर सामान्य हिंदी का होता है इसमें 100 प्रश्न जो 200 नंबर का होता है और सेकंड पेपर में 100 प्रश्न जो 200 अंक का होता है इन दोनों पेपर को हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाता है, जिसमे MCQ में प्रश्न पूछे जाते है और (1/3) की नकारात्मक अंकन (negative marking) की जाती है
| Paper | विषय | प्रश्न | नंबर | समय |
|---|---|---|---|---|
| I | सामान्य हिंदी | 100 | 200 | 2 Hrs. |
| II | सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान | 100 | 200 | 2 Hrs. |
Rajasthan Police SI Paper I Syllabus in Hindi
राजस्थान पुलिस एसआई में फर्स्ट पेपर हिंदी विषय का होता है ओर आपको निचे टॉपिक वाइज पूरा पाठ्यक्रम बताया है:
- शब्द निर्माण: संधि एवं संधि-विच्छेद, समास, उपसर्ग तथा प्रत्यय का अध्ययन।
- शब्द भंडार: पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, शब्द-युग्मों का अर्थ भेद, वाक्यांशों के लिए उपयुक्त एक शब्द, समश्रुत-भिन्नार्थक शब्द, समानार्थी शब्दों का सही प्रयोग, उपयुक्त शब्द चयन तथा संबंधसूचक शब्दावली।
- शब्दों के प्रकार:(क) तत्सम, अर्द्धतत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द। (ख) संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया एवं अव्यय (क्रिया विशेषण, संबंधसूचक, विस्मयादिबोधक और निपात)।
- व्याकरण के प्रमुख तत्व: परसर्ग, लिंग, वचन, पुरुष, काल, वृत्ति (Mood), पक्ष (Aspect) तथा वाच्य (Voice)।
- वाक्य निर्माण एवं संरचना।
- शब्दों की शुद्ध वर्तनी।
- वाक्यों की शुद्धता एवं त्रुटि सुधार।
- विराम चिह्नों का सही एवं प्रभावी उपयोग।
- महत्वपूर्ण मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
- पारिभाषिक शब्दावली: विशेष रूप से प्रशासनिक एवं विधिक (कानूनी) शब्दों का ज्ञान।
Rajasthan Police SI Paper II Syllabus in Hindi Subject wise
राजस्थान पुलिस एसआई में सेकंड पेपर में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान के टॉपिक वाइज पूरा पाठ्यक्रम निचे बताया है:
भारतीय राजनीति एवं शासन व्यवस्था
- भारत सरकार अधिनियम, 1919 एवं 1935 का परिचय।
- संविधान सभा का गठन एवं उसकी भूमिका।
- भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ।
- संविधान की प्रस्तावना।
- मौलिक अधिकार, राज्य के नीति-निर्देशक तत्व तथा मौलिक कर्तव्य।
- संघीय शासन व्यवस्था एवं केंद्र–राज्य संबंध।
- संविधान संशोधन की प्रक्रिया।
- आपातकाल से जुड़े संवैधानिक प्रावधान।
- जनहित याचिका (PIL) एवं न्यायिक पुनरावलोकन (Judicial Review)।
भारतीय राजनीतिक प्रणाली
- भारतीय शासन व्यवस्था का स्वरूप।
- भारतीय लोकतंत्र की विशेषताएँ।
- राज्यों का पुनर्गठन।
- गठबंधन राजनीति।
- राजनीतिक दलों की भूमिका।
- राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता।
संवैधानिक संस्थाएँ
- केंद्र एवं राज्य की कार्यपालिका।
- संसद एवं राज्य विधानमंडल।
- न्यायपालिका की संरचना।
- राष्ट्रपति की शक्तियाँ एवं कार्य।
- सर्वोच्च न्यायालय।
- निर्वाचन आयोग।
- नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG)।
- योजना आयोग एवं राष्ट्रीय विकास परिषद।
- केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)।
- केंद्रीय सूचना आयोग (CIC)।
- लोकपाल।
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)।
स्थानीय शासन एवं सार्वजनिक नीति
- पंचायती राज एवं स्थानीय स्वशासन।
- लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा।
- नागरिक अधिकार, कानूनी प्रावधान एवं सिटिजन चार्टर।
भारतीय इतिहास
प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत
- प्रमुख ऐतिहासिक विशेषताएँ।
- महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल।
- कला, संस्कृति, साहित्य एवं स्थापत्य कला।
- प्रमुख राजवंश एवं उनकी प्रशासनिक व्यवस्था।
- सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियाँ।
- प्रमुख ऐतिहासिक आंदोलन।
आधुनिक भारत
- 18वीं शताब्दी के मध्य से वर्तमान तक का इतिहास।
- प्रमुख घटनाएँ, व्यक्तित्व एवं समसामयिक मुद्दे।
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न चरण।
- राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान।
- 19वीं एवं 20वीं शताब्दी के सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन।
- स्वतंत्रता के बाद देश का एकीकरण एवं राज्यों का पुनर्गठन।
भारतीय अर्थव्यवस्था
- अर्थशास्त्र की आधारभूत अवधारणाएँ।
- बजट एवं बैंकिंग प्रणाली।
- सार्वजनिक वित्त एवं राष्ट्रीय आय।
- आर्थिक विकास एवं नियोजन का परिचय।
- प्रशासन में लेखांकन की भूमिका एवं उपयोग।
- शेयर बाजार एवं स्टॉक एक्सचेंज।
- राजकोषीय एवं मौद्रिक नीति।
- सब्सिडी एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)।
- ई-कॉमर्स की मूल अवधारणा।
- मुद्रास्फीति—कारण, प्रभाव एवं नियंत्रण।
- आर्थिक विकास एवं योजना।
योजनाएँ एवं आर्थिक सुधार
- पंचवर्षीय योजनाओं के उद्देश्य, रणनीतियाँ एवं उपलब्धियाँ।
- कृषि, उद्योग, सेवा एवं व्यापार क्षेत्र की वर्तमान स्थिति।
- आर्थिक सुधार एवं उदारीकरण।
- मानव संसाधन विकास एवं आर्थिक प्रगति।
- मानव विकास सूचकांक (HDI)।
गरीबी एवं बेरोजगारी
- अवधारणा, प्रकार, कारण एवं समाधान।
- वर्तमान सरकारी योजनाएँ।
सामाजिक न्याय
- कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए संवैधानिक एवं सरकारी प्रावधान।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
- राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल।
- प्रमुख राजवंश एवं उनकी प्रशासनिक तथा राजस्व व्यवस्था।
- सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराएँ।
- स्वतंत्रता आंदोलन एवं राजनीतिक जागरण।
- राजस्थान का एकीकरण।
- किले, महल, स्मारक एवं स्थापत्य कला।
- चित्रकला एवं हस्तशिल्प।
- राजस्थानी साहित्य की प्रमुख रचनाएँ।
- स्थानीय बोलियाँ।
- मेले, पर्व एवं त्योहार।
- लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
- सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराएँ।
- धार्मिक आंदोलन, संत एवं लोकदेवता।
- प्रमुख पर्यटन स्थल।
- राजस्थान की प्रसिद्ध विभूतियाँ।
राजस्थान का भूगोल
- भौतिक स्वरूप एवं प्रमुख भौगोलिक विभाजन।
- प्राकृतिक संसाधन।
- जलवायु।
- प्राकृतिक वनस्पति।
- वन, वन्यजीव एवं जैव विविधता।
- प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ।
- खनिज एवं खनन।
- जनसंख्या।
- औद्योगिक विकास एवं संभावनाएँ।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था
- राज्य की अर्थव्यवस्था का सामान्य परिचय।
- कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मुद्दे।
- आर्थिक विकास एवं योजनाएँ।
- आधारभूत संरचना एवं संसाधन।
- प्रमुख विकास परियोजनाएँ।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, किसानों एवं श्रमिकों के लिए संचालित सरकारी कल्याणकारी योजनाएँ।
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।
- राजस्थान विधानसभा।
- राजस्थान उच्च न्यायालय।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)।
- जिला प्रशासन।
- राज्य मानवाधिकार आयोग।
- लोकायुक्त।
- राज्य निर्वाचन आयोग।
- राज्य सूचना आयोग।
- सार्वजनिक नीति, कानूनी अधिकार एवं नागरिक चार्टर।
मानसिक योग्यता एवं तार्किक क्षमता (Mental Ability & Logical Reasoning)
- कथन एवं मान्यताएँ।
- कथन एवं तर्क।
- कथन एवं निष्कर्ष।
- कार्यवाही (Course of Action) आधारित प्रश्न।
- विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति।
- संख्या श्रृंखला।
- अक्षर श्रृंखला।
- विषम तत्व की पहचान।
- कोडिंग–डिकोडिंग।
- संबंध आधारित प्रश्न।
- आकृतियाँ एवं उनके विभाजन।
सामान्य गणित एवं सांख्यिकीय विश्लेषण
- संख्या पद्धति।
- परिमाण का क्रम।
- अनुपात एवं समानुपात।
- प्रतिशत।
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
- आँकड़ों का विश्लेषण।
- सारणी (Table)।
- बार ग्राफ।
- रेखा चित्र (Line Graph)।
- पाई चार्ट।
सामान्य विज्ञान
- विज्ञान की मूल अवधारणाएँ।
- इलेक्ट्रॉनिक्स।
- कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी।
- सूचना एवं संचार तकनीक (ICT)।
- अंतरिक्ष विज्ञान एवं उपग्रह तकनीक।
- रक्षा प्रौद्योगिकी।
- नैनो तकनीक।
- मानव शरीर की संरचना।
- भोजन एवं पोषण।
- स्वास्थ्य एवं चिकित्सा।
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी में परिवर्तन तथा उनके प्रभाव।
- जैव विविधता।
- जैव प्रौद्योगिकी एवं आनुवंशिक अभियांत्रिकी।
- राजस्थान के विशेष संदर्भ में कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन।
- राजस्थान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास।
Rajasthan SI Syllabus PDF Download in Hindi
| इवेंट | लिंक |
|---|---|
| Police SI Paper I Syllabus | PDF Download |
| Police SI Paper II Syllabus | PDF Download |
| RPSC Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
राजस्थान SI पाठ्यक्रम – FAQ
राजस्थान SI सिलेबस पीडीऍफ़ डाउनलोड कहा से करे ?
राजस्थान Si पाठ्यक्रम को Bloggingas से पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है.
राजस्थान में SI के लिए क्या योग्यता है?
राजस्थान si के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए
राजस्थान में एसआई की सैलरी कितनी होती है?
राजस्थान में सब इंस्पेक्टर को Pay scale – l-11 Grade Pay 4200 के अनुसार 46,000 रुपये से लेकर 62,000 रुपये तक मासिक सैलरी दी जाती है.
राजस्थान पुलिस si सिलेबस इन हिंदी का इंटरव्यू होता है क्या?
हाँ, राजस्थान पुलिस si भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू होते हैं और उसके बाद ही मेरिट लिस्ट निकलती है.
राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा कब होगी?
राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का एग्जाम 5 अप्रैल 2026 को होगी.
4 thoughts on “Rajasthan Police SI Syllabus 2026: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर सिलेबस पीडीऍफ़ डाउनलोड”