RAS Syllabus in Hindi 2026: आरएएस Prelims & Mains का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करे

RAS Syllabus in Hindi 2026: आरएएस Prelims & Mains का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करे

RAS Syllabus in Hindi 2026: Rajasthan Public Service Commission (RPSC) की तरफ से RAS (Rajasthan Administrative Service) परीक्षा का नया प्रेलिम्स और मैन्स सिलेबस को बोर्ड ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिये अब सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध करवा दिया है। जो नया RAS पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न में कुछ नये बदलाव किये है जिसमे नये टॉपिक को जोड़ कर RAS New Syllabus को पीडीऍफ़ में बताया है।

यहा पर हम आपको RAS 2026 में होने वाली Prelims और Mains पेपर के पाठ्यक्रम को विषय वाइज एक एक बताने वाले है और अगर आपको RAS Syllabus in Hindi PDF Download का सीधा लिंक Bloggingas पर दिया गया है।

RAS का पूरा नाम क्या है ?

RAS का पूरा नाम Rajasthan Administrative Service है जिसे हिंदी में राजस्थान प्रशासनिक सेवा भी कहते है राजस्थान में RAS परीक्षा को Rajasthan Public Service Commission (RPSC) की तरफ से करवाई जाती है

RAS Syllabus Highlights

विवरणजानकारी
आयोजन संस्थाराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
भर्ती का नामRPSC RAS भर्ती
परीक्षा का प्रकारRAS प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा
सिलेबस स्थितिनवीनतम सिलेबस जारी
परीक्षा भाषाहिंदी और अंग्रेजी
परीक्षा मोडऑफलाइन (लिखित परीक्षा)
नेगेटिव मार्किंगहां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स, मेन्स और मेरिट लिस्ट
पोस्ट कैटेगरीसिलेबस
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RAS Exam में पास कैसे होते है ?

RAS भर्ती की परीक्षा में पास होने के लिए आपको पहले लिखित परीक्षा और इंटरव्यू को पास करना अनिवार्य है परीक्षा को दो लेवल पर करवाया जाता है जिसमे पहलें लेवल पर RAS प्रीलिम्स और दुसरे लेवल पर RAS मैंस करवाई जाती है आप दोनों परीक्षा में पास होते है तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है अंत में सभी लेवल पास करने के बाद में आपको ट्रेनिंग के लिए लैटर दिया जाता है जैसे ही पूरी होती है आपको जोइनिंग लैटर देकर नियुक्ति कर दिया जाता है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)

RAS Exam Pattern में क्या पूछा जाता है ?

RAS परीक्षा में दोनों पेपर का पैटर्न अलग अलग होता है जिसमे आप देखेगे की क्या क्या पूछा जाता है

RAS Prelims Exam Pattern

इस पेपर में प्रश्न MCQ प्रकार के पूछे जाते है

विवरणजानकारी
प्रश्नों की संख्या150
कुल अंक200
समय3 घंटे
प्रश्न प्रकारObjective (MCQ)
Negative Markingहाँ (1/3)

RAS Mains Exam Pattern

RAS मैन्स में पेपर को लिखता होता है

Paperविषयअंक
Paper IGeneral Studies I200
Paper IIGeneral Studies II200
Paper IIIGeneral Studies III200
Paper IVGeneral Hindi & English200
कुल800

RAS Prelims Syllabus in Hindi Subject Wise

RAS प्रेलिम्स का पेपर के सभी टॉपिक वाइज पाठ्यक्रम को हिंदी में बताया है

1. राजस्थान का इतिहास, कला एवं सांस्कृतिक विरासत
RAS परीक्षा में राजस्थान से जुड़ा यह भाग अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहरों का अध्ययन शामिल होता है।

मुख्य विषय:

  • राजस्थान के प्राचीन सभ्यता स्थल एवं पुरातात्विक महत्व
  • प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक राजस्थान का इतिहास
  • राजपूत शासन व्यवस्था, प्रशासन और कर प्रणाली
  • स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान की भूमिका एवं राज्य एकीकरण
  • स्थापत्य कला – दुर्ग, महल, मंदिर एवं बावड़ियाँ
  • लोक देवता, संत परंपराएँ एवं धार्मिक मान्यताएँ
  • लोकनृत्य, लोकसंगीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र
  • राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं प्रमुख बोलियाँ
  • मेले, उत्सव और सामाजिक परंपराएँ
  • राजस्थान के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक व्यक्तित्व

2. भारत का इतिहास
भारतीय इतिहास का यह भाग प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता के बाद तक की प्रमुख घटनाओं को समाहित करता है।

मुख्य विषय:

  • सिंधु सभ्यता और वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध एवं जैन धर्म के सिद्धांत
  • प्रमुख राजवंशों का इतिहास और योगदान
  • दिल्ली सल्तनत और मुगल शासन व्यवस्था
  • भक्ति और सूफी आंदोलन
  • 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्रता संघर्ष
  • स्वतंत्रता के बाद भारत का विकास (सन् 2000 तक)

3. भूगोल – विश्व, भारत एवं राजस्थान
इस भाग में भौतिक, आर्थिक और मानव भूगोल से संबंधित विषय शामिल होते हैं।

विश्व भूगोल:

  • पृथ्वी की बनावट और संरचना
  • पर्वत, पठार, मैदान और रेगिस्तान
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियाँ

भारत का भूगोल:

  • भौतिक संरचना एवं विभाजन
  • नदियाँ, कृषि और खनिज संपदा
  • उद्योग, परिवहन और संसाधन

राजस्थान का भूगोल:

  • प्राकृतिक क्षेत्र एवं भौगोलिक स्थिति
  • जलवायु, मिट्टी और कृषि व्यवस्था
  • पशुपालन, सिंचाई और जल संसाधन
  • जनसंख्या, शहरीकरण और जनजातियाँ
  • पर्यटन एवं खनिज संपदा

4. भारतीय संविधान और प्रशासनिक व्यवस्था
इस विषय में भारतीय शासन प्रणाली और संवैधानिक ढांचे का अध्ययन किया जाता है।

मुख्य विषय:

  • संविधान निर्माण और प्रस्तावना
  • मौलिक अधिकार, कर्तव्य एवं नीति निर्देशक तत्व
  • कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका
  • केंद्र और राज्य संबंध
  • पंचायती राज एवं नगरीय प्रशासन
  • संवैधानिक एवं वैधानिक निकाय

5. भारतीय एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था
इस भाग में देश और राज्य की आर्थिक संरचना एवं विकास से जुड़े विषय पूछे जाते हैं।

मुख्य विषय:

  • आर्थिक विकास और प्रगति
  • मौद्रिक एवं वित्तीय नीतियाँ
  • बजट और वित्त आयोग
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र
  • राजस्थान की आर्थिक स्थिति
  • रोजगार, कौशल विकास एवं सामाजिक कल्याण

6. विज्ञान एवं तकनीकी विकास
यह भाग विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग और आधुनिक तकनीकों पर आधारित है।

मुख्य विषय:

  • दैनिक जीवन में विज्ञान का उपयोग
  • सूचना एवं संचार तकनीक
  • अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र की तकनीक
  • जैव प्रौद्योगिकी और नैनो टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य, पोषण और रोग
  • पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता
  • राजस्थान की वैज्ञानिक योजनाएँ

7. तार्किक क्षमता एवं मानसिक योग्यता
इस खंड में विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान क्षमता को परखा जाता है।

मुख्य विषय:

  • तार्किक सोच और विश्लेषण
  • कथन एवं तर्क आधारित प्रश्न
  • संख्या और अक्षर श्रेणी
  • दिशा ज्ञान एवं वेन आरेख
  • प्रतिशत, लाभ-हानि एवं ब्याज
  • डेटा विश्लेषण

8. समसामयिक घटनाक्रम (राजस्थान विशेष)
इस भाग में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की वर्तमान घटनाओं पर ध्यान दिया जाता है।

मुख्य विषय:

  • महत्वपूर्ण अधिनियम एवं नीतियाँ
  • राज्य एवं राष्ट्रीय घटनाएँ
  • नई सरकारी योजनाएँ
  • पुरस्कार, खेल एवं पुस्तकें
  • आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन

RAS Mains Syllabus in Hindi (Paper-Wise)

RAS मैन्स के चार पेपरों में आपको प्रश्न को उत्तर लिखने होते है और पेपर वाइज परीक्षा आयोजित होती है

Paper I

  • इतिहास (राजस्थान, भारत, विश्व)
  • भारतीय एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  • समाजशास्त्र, प्रबंधन, लेखांकन

Paper II

  • नैतिकता और मानवीय मूल्य
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • भूगोल (विश्व, भारत, राजस्थान)

Paper III

  • संविधान, शासन और अंतरराष्ट्रीय संबंध
  • लोक प्रशासन
  • व्यवहार एवं विधि

Paper IV

  • सामान्य हिंदी (व्याकरण, लेखन)
  • General English
  • निबंध लेखन

RAS Prelims और Mains Syllabus में मुख्य अंतर

PrelimsMains
MCQ आधारित प्रश्न प्रश्न के उत्तर लिखने
प्रथम स्टेज सेकंड स्टेज
फिक्स उत्तर थ्योरी उत्तर

RAS Syllabus से जुड़ी ज़रूरी बातें

  • Prelims का सिलेबस लम्बा बहुत है, लेकिन कॉम्लेक्स कम
  • Mains में आपको कंडीशन सोलविंग और answer writing ज़्यादा जरूरी
  • राजस्थान specific topics को कभी ignore न करें
  • Static + Current Affairs को जोड़ कर पढ़े

RAS परीक्षा की तैयारी कैसे करे

राजस्थान RAS परीक्षा को पास करने के लिए आप को सबसे पहले तो सिलेबस को डाउनलोड करके समझना होगा इसके बाद में आपको पाठ्यक्रम के अनुसार पढना होगा अब पुराने पेपर के जरिये Ras परीक्षा में पूछे जा रहे है पैटर्न को समझना है और सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक कोनसे है और पर ज्यादा ध्यान से पढना है इसके बाद में हर रोज आपको अपने टॉपिक वाइज मार्क टेस्ट और मोडल पेपर को हल करना है इसके साथ में पेपर में टाइम मैनेजमेंट का भी ध्यान रखना है

RAS Syllabus in Hindi PDF Download

RAS PRELIMS Syllabus link हिंदी पीडीऍफ़ और इंग्लिश पीडीऍफ़ डाउनलोड
RAS MAINS Syllabus link हिंदी पीडीऍफ़ और इंग्लिश पीडीऍफ़ डाउनलोड
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर सिलेबसयहा से देखे
RPSC Official Website rpsc.rajasthan.gov.in

RAS Syllabus in Hindi – FAQs

RAS syllabus हिंदी माध्यम में उपलब्ध है?

हाँ, RAS syllabus हिंदी में भी उपलब्ध है।

RAS Prelims और Mains syllabus अलग-अलग होता है?

हा Ras प्रेलिम्स में MCQ आधारित प्रश्न आते है वही मैन्स में उत्तर लिखने होते है.

Rajasthan RAS Syllabus kaise Download kare ?

RAS सिलेबस को आप RPSC की ऑफिसियल वेबसाइट या Bloggingas के जरिये पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है

1 thought on “RAS Syllabus in Hindi 2026: आरएएस Prelims & Mains का नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करे”

Leave a Reply